Monday, May 6th, 2024

लोकतंत्र के पर्व चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मतदाता हैं - सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव की लोगों से अपील, देश के उज्जवल भविष्य के लिए वोट करें

लोकतंत्र के पर्व चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मतदाता हैं - सीएम मोहन यादव

नरसिंहपुर में विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

भोपाल,
 मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से वोट के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है।

सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "लोकतंत्र के पर्व चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत आज प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र सतना, रीवा, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह एवं होशंगाबाद में मतदान हो रहा है। आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि मतदान के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करें।"

ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है, जहां चार चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान छह संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को हो चुका है, वहीं दूसरे चरण में शुक्रवार को छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। वहीं शेष सीटों पर अन्य दो चरणों में मतदान होना है।


नरसिंहपुर में विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

भोपाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में एक रोचक तस्वीर सामने आई हैं, जहां दुल्हन विदाई से पहले मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची।

राज्य के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, इनमें होशंगाबाद सीट भी शामिल है। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह है। यहां के नरसिंहपुर में एक मतदान केंद्र में साक्षी साहू ने विदाई से पहले अपना वोट डाला।

साक्षी साहू मतदान केंद्र पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची और अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उनके पति भी उनके साथ थे।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

2 + 4 =

पाठको की राय