Monday, May 20th, 2024

लिव इन गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, बॉयफ्रेंड ने थाने में किया सरेंडर

 उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल कस्बे में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मार डाला। दोनों कुछ साल से लिव इन में रह रहे थे। गर्लफ्रेंड शराब पीने की आदी थी और पिछले चार दिन से घर पर नहीं थी। शनिवार रात को लौटी तो बॉयफ्रेंड के साथ उसका झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी और खुद थाने चला गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गांव वालों के मुताबिक लोग दोनों को पति-पत्नी ही समझते थे, इस घटना के बाद यह पता चला कि दोनों लिव इन में रह रहे हैं।

शराब पीती थी गर्लफ्रेंड
झाड़ोल के थानेदार मोतीराम सारण ने बताया कि लुरो की गवाड़ी निवासी मुकेश (28) और अपनी गर्लफ्रेंड पिंटू (30) के साथ किराए के मकान में रहता था। पिंटू बहुत अिधक शराब का सेवन करती थीं, इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। शनिवार देर रात दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मुकेश ने डंडे से वार कर दिया, जिससे पिंटू की मौत हो गई। युवती के चेहरे और पैर पर चोट के निशान हैं। अंदरूनी चोट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हत्या करने के बाद मुकेश खुद ही थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को पूरा मामला बताया।

चार दिन के बाद लौटी थी
पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया कि मुकेश निर्माण एजेंसियों के लिए काम करता है। वो रोजाना सुबह घर से निकल कर शाम को वापस लौटता था। घटना से चार दिन पहले पिंटू कहीं चली गई थी। शनिवार को ही घर लौटी थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

Source : Agency

आपकी राय

2 + 4 =

पाठको की राय