Monday, May 20th, 2024

मेवे के लड्डू


सामग्री
बादाम, अखरोट, पेकन 1 कप, काजू 1/4 कप, कटे हुए, खजूर 1 कप, क्रेनबेरी 2-3 बड़े चम्मच, हरी इलायची 4, ब्राउन शक्कर 2 बड़े चम्मच, पानी 1 बड़ा चम्मच, घी1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक), कटे हुए मेवे

विधि
हरी इलायची की बाहरी छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूट लें। मध्यम आंच पर कड़ाही में कटे हुए बादाम, पेकन, और अखरोट को 3-4 मिनट के लिए भूनें। अब इन्हे अलग रखें। काजू को भी मध्यम आंच पर 2 मिनट भूने और अलग रखें। खजूर के बीज हटाकर इसे बारीक काट लें। फिर से कड़ाही को गरम करें और इसमें दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर और एक चम्मच पानी गरम करें। जब शक्कर पिघल जाए और अच्छे से पानी के साथ मिल जाए तो इसमें कटे हुए खजूर को डालें। 2 मिनट में ही खजूर पिघलना शुरू कर देगा। खजूर के थोड़ा पिघलते ही इसमें भुने अखरोट, काजू, पेकान, और बादाम डालें। अब इलेयची पाउडर डालें। इसे बराबर चलाते हुए मेवे को खजूर के साथ 2-3 भूनें। अब इसमें क्रेनबेरी डालें। अच्छे से सभी सामग्री को मिलाएं। अब अगर आप चाहें तो जरा सा (1 छोटा चम्मच) घी दल सकते हैं इस मिश्रण में खुश्बू के लिए। अब आंच बंद कर दें और लड्डू के मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब लगभग 1 बड़ा चम्मच मिश्रण लें और उसे गोल लोग घूमते हुए लड्डूू बांधें। इसी प्रकार सारे लड्डू बना लें। स्वादिष्ट मेवे के लड्डूू अब तैयार हैं। आप इन लड्डू को हफ्ते भर फ्रिज के बाहर रख सकते हैं।

Source : Agency

आपकी राय

10 + 14 =

पाठको की राय